Monday, December 27, 2010

qutub minar

                                                         क़ुतुब मीनार

दिल्ली का क़ुतुब मीनार जो क़ुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनाया गया था.कहा जाता है की जब क़ुतुबुद्दीन ऐबक भारत में विजय पाया तो उसने इसे बतौर जीत की निशानी बनाया. ये मीनार अपने आप में किसी सातवें अजूबे से कम नहीं है. आज के दौर में यह मीनार पत्थरों से बनी हुई दुनिया की सबसे ऊँची मीनार है.
क़ुतुब मीनार दिल्ली के मेहरुली में स्तिथ है. जिसको देखने दुनिया भर से सैलानी हजारो की संख्यां में आते है. जब भी कोई विदेशी पर्यटक दिल्ली अत है तो वह क़ुतुब मीनार जरुर जाता है.और उसे देखने के बाद उसकी पर्शंसा किये नहीं थकता. पर्यटकों के अलावा इसमें फिल्मों की शूटिंग टी वी सीरियल्स की शूटिंग द्वारा भारतीय पर्यटक विभाग को इससे करोरों का फायदा होता है.
क़ुतुब मीनार की बनावट ऐसी है के अज के युग में इसे बनाना लगभग नामुमकिन सा मालूम पड़ता है. इसकी बनावट बिलकुल गोल और शंकु आकार का है.जिसके अन्दर सीढियाँ बनी है.पहले यह सीढियाँ खुली हुआ करती थी लेकिन हल के कुछ दिनों से इसे बंद कर दिया गया है. 

No comments:

Post a Comment